सुरसंड (सीतामढ़ी): थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी मोहन महतो (सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य) ने सुरसंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि अपने घर लौटने के क्रम में विगत रविवार को रात्रि 8:00 बजे के करीब गांव के ही कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाकर आजाद चौक, बखरी के पास मारपीट कर पचास हजार रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव के ही सुनील कुमार ठाकुर, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने की है.

