BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: सिटी के सत्तीचौरा स्थित मकान के तीसरे फ्लोर पर खाना बनाते समय लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग की लपटें देख लोग घर से बाहर की तरफ भागने लगे. कमरे से बाहर आते ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. काफी तेज फैली आग सभी कमरों में जा पहुंची. लोग शोर मचा ही रहे थे कि किचन में रखा दूसरा सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया. इससे आग दूसरे फिर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई. शोर सुन पूरा मोहल्ला आग बुझाने में जुट गया. कुछ ही देर में पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग बुझाने में ओम प्रकाश का बेटा बृजेश झुलस गया.

मकान के थर्ड फ्लोर पर ओम प्रकाश पत्‍‌नी नीलम व बेटे बृजेश एवं दो बेटियां प्रिया और अंजली के साथ रहता था. सेकंड फ्लोर पर उसका भाई गिरधारी लाल पत्‍‌नी मुन्नी देवी के साथ रहता था. गिरधारी ब्लाइंड है, इससे उसको कुछ दिखाई नहीं देता.इनके कोई बच्चे नहीं है. पत्‍‌नी मुन्नी के साथ गिरधारी दो दिन पूर्व महेवा स्थित रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया हुआ था. ग्राउंड फ्लोर पर ओम प्रकाश रजाई गद्दा बनाने का काम करता था. इसलिए नीचे के कमरों में काफी रूई रखी हुई थ.। पार्टटाइम वह ई-रिक्शा भी चलाया करता है.

सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्‍‌नी नीलम किचन में खाना बना रही थी. पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई. वह कुछ समझ पाती कि आग पूरे किचन में फैल गई. यह देख पूरा परिवार बाहर सड़क की तरफ भागने लगे. शोर मचाते हुए सभी थर्ड से दूसरे फ्लोर पर पहुंचे ही थे कि गैस सिलेंडर फट गया. आग तेजी से फैलते देख सभी भाग कर घर के बाहर सड़क पर आ गये. इतने में दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया. ग्राउंड से लेकर दूसरे व तीसरे फ्लोर में भड़की आग देख मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े. सभी लोगों के साथ बृजेश भी आग बुझाने में जुट गया. अचानक आग की चपेट में आने से बृजेश झुलस गया. फायर ब्रिगेड के जवान कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा सके. मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर बृजेश को इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. बता दें कि आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया.

शुक्र था नहीं फटे तीन सिलेंडर

जिस मकान में आग लगी थी उसमें सेकंड फ्लोर पर रहने वाले गिरधारी के किचन में भी तीन सिलेंडर रखे हुए थे. फायर ब्रिगेड के जवानों का कहना है कि यदि ये तीनों सिलेंडर फट गए होते तो आग आसपास के घरों में भी फैल सकती थी. इससे बड़ा हादसा हो सकता था.

आग बुझाते समय ओम प्रकाश का बेटा बृजेश झुलस गया. एसआरएन हॉस्पिटल के डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं. गैस सिलेंडर फटने से यह घटना हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विरोध प्रदर्शन: ट्रंप के खिलाफ खड़े हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री

Next Post

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से होगा शुरू: CSIR

Next Post
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से होगा शुरू: CSIR

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से होगा शुरू: CSIR

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d