उत्तर प्रदेश: वाराणसी में कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच स्थित गुड्स लेन से गुजर रही मालगाड़ी के वैगन में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई.
मौके पर मौजूद रेल कर्मियों ने वाटर हाइड्रेंट पाइप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. तब तक सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गये. पूरी मालगाड़ी की जांच के बाद उसे गतंव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
झारखंड धनबाद से कोयला लाद कर मालगाड़ी रोजा जा रही थी. मालगाड़ी आज सुबह जैसे ही कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच स्थित गुड्स लेन से गुजर रही थी, उसी दौरान अचानक ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) तार से गिरी चिंगारी मालगाड़ी के वैगन पर गिर गई. चिंगारी कोयले पर गिरते ही पूरे बोगी से धुंआ निकलने लगा. यह देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मालगाड़ी को रोकवा कर वाटर हाइड्रेंट पाइप से बोगी पर पानी फेंक आग पर काबू पा लिया.
सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

