BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्लड बैंक में पहले ब्लड डोनेशन कैम्प की विधिवत शुरुवात

by bnnbharat.com
February 3, 2020
in Uncategorized
ब्लड बैंक में पहले ब्लड डोनेशन कैम्प की विधिवत शुरुवात

ब्लड बैंक में पहले ब्लड डोनेशन कैम्प की विधिवत शुरुवात

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जोनल जज डॉ एसएन पाठक ने खूंटी सदर अस्पताल परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प की विधिवत शुरुवात की. खूंटी जिला की चिर प्रतीक्षित मांग रविवार को पूरी हो गई. जिला बनने के 13 वर्षों पश्चात जिला में खुद का ब्लड बैंक प्रारंभ हो गया है.

ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस मौके पर जोनल जज ने ब्लड बैंक का भ्रमण कर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी ली. साथ ही रक्तदान के लिए आए लोगों से बातचीत कर  रक्तदान के लिए प्रोत्साहित भी किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. इससे नई जिंदगी प्राप्त होती है. जोनल जज ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है. सभी व्यक्तियों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

मौके पर उपायुक्त सूरज कुमार, डीडीसी अरविंद कुमार मिश्रा, उप समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए हेमंत सती, डीसीएलआर जितेंद्र मुंडा, एसडीएम प्रणव कुमार पाल, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारी तथा सदर अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे. नवनिर्मित ब्लड बैंक में पहली बार आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

सीएस डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि समय-समय पर आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए जागरूकता अभियान तथा प्रचार-प्रसार भी किए जायेंगे. गौरतलब है कि विशेष केंद्रीय सहायता से जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक का निर्माण कराया था.

12 नवंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा ब्लड बैंक के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया था. लेकिन ब्लड बैंक के लाइसेंस नहीं मिलने के कारण यह अब तक प्रारंभ नहीं हो सका था. एक सप्ताह पूर्व ही ब्लड बैंक को लाइसेंस की प्राप्ति हो गई जिसके बाद पहली बार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान विज्ञान का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

Next Post

बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा है अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार

Next Post
बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा है अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार

बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा है अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d