BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में सबसे पहले लाया गया झारखंड में मजदूरों को विमान से वापस

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
देश में सबसे पहले लाया गया झारखंड में मजदूरों को विमान से वापस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुंबई में फंसे झारखंड के करीब 180 प्रवासी मजदूर अपने राज्य लौट आए हैं. आज सुबह एयर एशिया की फ्लाइट से सभी झारखंड लौटे. लॉकडाउन के बाद यह देश में पहला मौका है, जब प्रवासी मजदूरों को विमान से अपने राज्य वापस लाया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अथक प्रयास से मजदूरों को विमान से अपने राज्य लाया जा सका. इसमें एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ, बेंगलुरु ने अहम योगदान दिया.

मजदूरों की मेडिकल स्क्रीनिंग हुई, दिया गया नाश्ता

मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे मजदूरों, प्रवासियों की एयरपोर्ट पर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. साथ ही उन्हें नाश्ता और पानी का बोतल दिया गया.

सम्मान रथ से मजदूरों को भेज गया

एयर एशिया की फ्लाइट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे मजदूरों को सम्मान रथ से रवाना किया गया. मजदूरों को उनके संबंधित जिले भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई थी, जिस पर बैठाकर मजदूरों को रवाना किया गया.

मुंबई से रांची पहुंचे मजदूर झारखंड के अलग अलग जिलों से थे. इनमें बोकारो के 05, धनबाद के 09, देवघर के 10, जामताड़ा के 02, गोड्डा के 01, गिरिडीह के 29, हजारीबाग के 41, कोडरमा के 11, चतरा के 05, गढ़वा के 02, पलामू के 09, पूर्वी सिहभूम के 03, पश्चिमी सिंहभूम के 08, गुमला के 01, सिमडेगा 28 और रांची जिला के 16 प्रवासी मजदूर थे.

बच्चों ने कहा – थैंक यू हेमंत अंकल

झारखंड लौटे प्रवासी मजदूरों ने रांची आकर सरकार का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह परेशानी का सामना कर रहे थे. ऐसे में झारखंड सरकार की पहल से वह अपने घर लौट आए हैं. सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया. विमान से घर लौटकर बच्चे भी काफी खुश थे, इन बच्चों ने कहा थैंक्यू हेमंत अंकल.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर पहुंचने के बाद मुंबई से झारखंड लौटे मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ बसों में बैठाया जा रहा था. इस कार्य में जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी भी लगे हुए थे.

जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू, जिला नजारत उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी नामकुम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Next Post

RBI बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका: पी. चिदंबरम

Next Post
RBI बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका: पी. चिदंबरम

RBI बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका: पी. चिदंबरम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d