रांची: सीसीएल के गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में भर्ती 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है. मरीजों का सैंपल 6 मई को लिया गया था.
जानकारी हो कि अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित 11 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. डीसी और एसएसपी के निर्देश पर अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अस्पताल का निरीक्षण किया था.

