BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in समाचार
दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  कश्मीर घाटी में सेना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट और ऑपरेशन मां के चलते आतंकियों की संख्या लगातार घट रही है. वहीं सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा देने वाली एक खबर सामने आई है. दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं.

आशंका जताई जा रही है कि ये सभी युवक आतंकवादी संगठन में शामिल हो सकते हैं. वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक इन युवकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन मां के तहत उनके परिजनों की मदद ली जा रही है.

पांचों युवक बीते 22 दिनों से इलाके से लापता हैं. जिनमें एक छात्र भी है. वहीं अन्य चार युवक में एक लैब टेक्नीशियन और एक इलेक्ट्रीशियन है. पुलिस ने युवकों के लापता होने की एफआईआर दर्ज कर ली है, साथ ही इनका पता लगाया जा रहा है. जिसके लिए परिजनों की मदद भी ली जा रही है.

आतंकियों की संख्या पहले से कम हुई हैः डीजीपी

बता दें कि घाटी में  सेना की मुस्तैदी के चलते आतंकवादी संगठनों की कमर टूटती जा रही है. सक्रिय आतंकियों की संख्या में कमी आ रही है. इसी वजह से बौखलाए आतंकी संगठन युवकों को गुमराह कर आतंकी की ओर धकेलने की नापाक हरकतें करने की कोशिश कर रहे हैं.

शुक्रवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने कहा कि आतंकियों की संख्या पहले से कम हुई है. पुलिस अलग-अलग स्तर पर अमन बहाली के प्रयास को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कहा कि पूरी कोशिश है कि यहां पर पैदा हुई अमन और शांति की स्थिति को और मजबूत किया जा सके.

दिलबाग सिंह के अनुसार जो पिछले तीन दशकों में आतंकवाद के चलते लोगों ने जो तकलीफ झेली है, कई बेगुनाहों ने जानें गवाई हैं उसमें पिछले समय के मुकाबले काफी गिरावट आई है. अगर 2019 और 2020 के शुरुआती महीनों की बात करें तो करीब 60 प्रतिशत आतंकवाद संबंधित गतिविधियों में गिरावट दर्ज हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है ड्रग्स, परेशान बस्तीवासियों ने की सिटी एसपी से मुलाकात

Next Post

‘Innerwheel Club West’ की ओर से दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ

Next Post
‘Innerwheel Club West’ की ओर से दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ

'Innerwheel Club West' की ओर से दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d