Ranchi; बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम संस्थान के अपर लाॅअन में आयोजित होगा. कुलपति डॉ. इंद्रनिल मन्ना झंडोत्तोलन करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस ध्वजारोहण में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी जरूरी एहतियात बरते जाएंगे.कॉलेज प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को लेकर उपस्थित होने वाले सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से मास्क पहनकर आने तथा कार्यक्रम के
दौरान सामाजिक दूरी के पालन के निर्देश दिए हैं.

