नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं हर साल 15 अगस्त को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत खास रखता है. 1947 को इसी दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. खास बात यह है कि 15 अगस्त को केवल भारत ही नहीं बल्कि कई देश अपने स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं.
एक नज़र इन देशों के स्वतंत्रता दिवस पर
भारत
भारत ने 15 अगस्त, 1947 को लगभग 200-वर्ष लंबे ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की. भारत छोड़ने से पहले, ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को दो स्वतंत्र राज्यों में विभाजित किया, हिंदू-बहुसंख्यक भारत और मुस्लिम-बहुल पाकिस्तान. पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही मनाता है.
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया
उत्तर और दक्षिण कोरिया द्वारा मनाया जाने वाला एकमात्र समान सार्वजनिक अवकाश 15 अगस्त है, जिसे ‘नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया’ कहा जाता है. 15 अगस्त 1945 को अमेरिका और सोवियत सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप पर जापानी कब्जे को समाप्त कर दिया था. इस दिन को ग्वांगबोकजेओल भी कहते हैं, जिसका अर्थ है टाइम ऑफ द रिस्टोरेशन ऑफ लाइट यानी प्राकश की वापसी का समय भी कहा जाता है. इसके तीन साल बाद स्वतंत्र कोरियाई सरकारें बनाई गईं.
बहरीन
बहरीन को 15 अगस्त, 1971 को आजादी मिली थी. इसी दिन ब्रिटिशों से इसे स्वतंत्र देश के रूप में घोषणा की और उसके बाद एक मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
लिकटेंस्टीन
दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इसी दिन 1866 में लिकटेंस्टीन को जर्मनी के शासन से स्वतंत्रता मिली थी. खास बात ये है कि इस दिन लिकटेंस्टीन के सामान्य लोग यहां के शाही परिवार के बेहद करीब रहते हैं.
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो
कांगोलेस 1960 से अब तक हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाता आ रहा है. 15 अगस्त को ही 80 वर्षों के अधीनता के बाद देश को फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी.

