BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाढ़ का कहर जारी… 11 की मौत, 40 लाख लोग प्रभावित

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
बाढ़ का कहर जारी… 11 की मौत, 40 लाख लोग प्रभावित
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के कई जिलों में लोग बाढ़ के कारण परेशान है. गंडक के साथ बागमती, महानंदा व कोसी भी उफान पर हैं. जगह-जगह बांधों का टूटना जारी है. कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

मंगलवार को डूबकर दस तो वज्रपात से एक की मौत हो गई. इनमें पूर्वी चंपारण के छह, समस्तीपुर के दो, गोपालगंज और छपरा के एक-एक लोग शामिल हैं. बांका जिले के बौंसी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, लगभग 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

इस बीच दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने में बाढ़ का पानी घुस गया है. हाल यह है कि पानी में सांप घूम रहे हैं और पुलिस के पास पैट्रोलिंग पर जाने के लिए नाव तक नहीं है.

उधर, गोपालगंज में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर बाढ़ का पानी आने से गोरखपुर से आने वाले वाहनों का रूट बदलकर आगे भेजा जा रहा है.

बिहार में बारिश के बीच बाढ़ का कहर जारी है. पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में दो तटबंध सहित सारण तटबंध कई जगह से टूट गए. पश्चिम चंपारण के मझौलिया में कोहड़ा नदी के दबाव से तटबंध टूट गया, जिससे तीन सौ घरों में पानी घुस गया है.

वहीं मुजफ्फरपुर में कदाने नदी का तटबंध फिर टूट गया. गोपालगंज में मांझा के पुरैना के बाद बैकुंठपुर के सोनवलिया, मड़वा तथा मूंजा में सारण तटबंध के जगह-जगह टूटने से गंडक नदी की विनाशकारी बाढ़ से चार प्रखंडों में स्थिति गंभीर बनी हुई है.

वहीं समस्तीपुर-दरभंगा और सुगौली-मझौलिया रेलखंड पर ट्रेन परिचालन ठप रहा. मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक ने बंदरा प्रखंड के बडग़ांव में रिंग बांध को तोड़ दिया. इससे हजारों की आबादी प्रभावित हो गई. मुजफ्फरपुर शहर के नए क्षेत्रों में बूढ़ी गंडक का पानी फैल रहा है.

इस बीच पश्चिम चंपारण के शिवराजपुर गांव के पास चंपारण तटबंध में जारी रिसाव को लोगों ने रोक दिया है. पूर्वी चंपारण के शीतलपुर के पास पुल पर कटाव जारी है. छपवा-रक्सौल एनएच 527 पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है.

मधुबनी में स्थिति यथावत है. समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर लाल निशान से ऊपर है. शहर पर खतरा बढ़ गया है. करेह तटबंध से रिसाव जारी है. सीतामढ़ी में बागमती, अधवारा और लालबकेया उफान पर हैं. मोतिहारी और सीतामढ़ी से शिवहर का संपर्क बाधित है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में रिकवरी दर में आ रही है तेजी, 150 दिन में ठीक हुए 10 लाख कोरोना के मरीज

Next Post

अतिक्रमण हटाने व मालिकाना हक की मांग पर विस्थापितों ने दिया धरना

Next Post
अतिक्रमण हटाने व मालिकाना हक की मांग पर विस्थापितों ने दिया धरना

अतिक्रमण हटाने व मालिकाना हक की मांग पर विस्थापितों ने दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d