गुरुग्राम. हरियाणा के ग्रुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे (Gurugram-Dwarka Expressway) पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब गिर गया है. इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है. इस समय राहत और बचाव कार्य जारी है. यह हादसा ग्रुरुग्राम से दिल्ली के द्वारका तक बने रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर हुआ है. यही नहीं, फ्लाईओवर का एक हिस्सा (स्लैब) गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
यह हादसा द्वारका एक्सप्रेस वे पर दौलताबाद गांव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ग्रुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था, तभी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक एक्सप्रेस-वे (स्लैब) पर गिर गया.

