BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय रांची और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 2.0 के जन जागरूकता अभियान हेतु लोक एवं पारंपरिक कलाकारों के लिए एक दिवसीय उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन आज डाॅ. रामदयाल मुंडा कला भवन होटवार खेलगांव में किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन एन.एच.एम के अभियान निर्देशक डाॅ. शैलेश कुमार चैरसिया ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक कला एक सशक्त माध्यम है. इसके जरिए किसी संदेश को लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है. अतः मिशन इन्द्रधनुष का संदेश हमारे राज्य के गांव गांव में पहुंचाया जाए जिससे स्वस्थ्य समाज बनाने और स्वस्थ्य जीवन अपनाने में यह लोगों के काम आ सके.

डाॅ. चैरसिया ने कहा कि कोई भी बीमारी होने से पहले हमें इसके रोकथाम के उपाय पर काम करना चाहिए. टीकाकरण इसी की एक कड़ी है जिससे बच्चों को टीका लगाकर अनेक बीमारियों से बचाया जाता है. उन्होेंने कहा कि सशक्त देश, राज्य और समाज बनाने के लिए लोगों को निरोग रखना होगा. सरकार का लक्ष्य होता है कि स्वास्थ्य सेवा राज्य के अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो और इसके लिए विभाग तत्पर है. उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण का प्रतिशत 90 प्रतिशत है लेकिन जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उनका टीकाकरण भी जरूरी है.

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये नुक्कड़ नाटक मंडली राज्य के 24 जिलों में 80 से ज्यादा नुक्कड़ नाटक मंडली छउ, पाइका, झूमर फार्मेट में प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक करेंगे. इस मौके पर लोक संपर्क एवं संचार ब्युरो के उप निर्देशक, मिराजुद्दीन, रिजवी, एन.एचएम शिशु स्वास्थ्य कोषांग के डाॅ. अमर मिश्रा और अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमन श्रीवास्तव गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Next Post

टुसू पूर्व की धूम, मकर संक्रांति का भी उल्लास

Next Post
टुसू पूर्व की धूम, मकर संक्रांति का भी उल्लास

टुसू पूर्व की धूम, मकर संक्रांति का भी उल्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d