BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कालाजार रोगियों का हुआ फॉलोअप, दी गयी क्षति पूर्ति की राशि

by bnnbharat.com
January 15, 2020
in समाचार
कालाजार रोगियों का हुआ फॉलोअप, दी गयी क्षति पूर्ति की राशि

कालाजार रोगियों का हुआ फॉलोअप, दी गयी क्षति पूर्ति की राशि

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: कालाजार के उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध होकर एड़ी चोटी का जोर लगाकर कार्य कर रही है.
उपायुक्त किरण पासी के निर्देश पर सभी प्रखंड के केटीएस, एमटीएस, एमपीडब्लू, एसआई, सोशल वर्कर, एएनएम सहिया आदि संभावित रोगियों की खोज कर, जांच कर इलाज कर रहे हैं. इलाज के उपरांत भी रोगियों का निरंतर फॉलोअप किया जा रहा है.

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड्डा सदर अंतर्गत बूढ़ीकुरा गांव में केटीएस उषा किरण द्वारा कालाजार रोगी का फॉलोअप किया गया. उषा किरण पीकेडीएल रोगी ताला टुडू से मिली और स्वास्थ्य का जायजा लिया.

संभावित रोगी की जांच गत वर्ष 23 अगस्त को की गयी थी, तदोपरांत उनका इलाज 25 अगस्त से आरंभ किया गया एवं उन्हें मिलटोफोसिन की खुराक दी गयी. फॉलोअप के क्रम में रोगी स्वस्थ पायी गयी एवं विभाग द्वारा उसे श्रम क्षति पूर्ति की राशि भी दी गयी है.

गत महीने भी केटीएस द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर उक्त महिला का फॉलोअप किया गया था. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर, संभावित रोगियों की खोज कर, जांच कर, इलाज कर, फॉलोअप करते हैं और लोगों को जागरूक भी करते हैं.

ज्ञात हो कि संभावित रोगी मिलने पर गांव की सहिया उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर जांच कराती हैं. यदि जांच में कालाजार द्वारा रोगी प्रभावित होता है तो विभाग उसका पूरा इलाज निशुल्क करती है और साथ ही उसे श्रम क्षति पूर्ति के रूप में राशि भी दी जाती है.

स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उसे निरंतर अपनी निगरानी में रखते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक उसका फॉलोअप करते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्माणाधीन पूल के ऊपर चचरी बनाकर लोगों ने पथ को किया चालू

Next Post

‘शासन नहीं विभाजन’ भाजपा का नया नारा बन गया है: सुरजेवाला

Next Post
‘शासन नहीं विभाजन’ भाजपा का नया नारा बन गया है: सुरजेवाला

'शासन नहीं विभाजन' भाजपा का नया नारा बन गया है: सुरजेवाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d