BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आलू-प्याज थोक व्यापारियों के साथ की बैठक, व्यापारी बोले- सप्ताह-दस दिन के अंदर कीमत में आएगी गिरावट

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आलू-प्याज थोक व्यापारियों के साथ की बैठक, व्यापारी बोले- सप्ताह-दस दिन के अंदर कीमत में आएगी गिरावट

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आलू-प्याज थोक व्यापारियों के साथ की बैठक, व्यापारी बोले- सप्ताह-दस दिन के अंदर कीमत में आएगी गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • झारखंड की 20 मंडियों में फिलहाल 5400 क्विंंटल प्याज का भंडार

  • रांची में 2200 क्विंटल और सबसे कम गढ़वा में 20 क्विंटल प्याज का भंडार

  • प्याज का थोक भाव डालटेनगंज, लोहरदगा, कोडरमा में 6500 रू प्रति क्विंटल

रांचीः मंत्री सरयू राय के निर्देश पर बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव के साथ रांची के आलू – प्याज के थोक व्यवसायियों के साथ बैठक हुई. इसके पहले मंत्री सरयू राय जमशेदपुर के कृषि बाजार समिति प्रांगण गये और आलू-प्याज के थोक व्यवसायियों के साथ प्याज की कीमत में अचानक वृद्धि पर चर्चा किया.

व्यवसायियों ने बताया कि विभिन्न श्रेणी के प्याज की कीमतों में अचानक वृद्धि तात्कालिक कारणों से है और सप्ताह -दस दिन के भीतर कीमतें नीचे आ जायेंगी. इस बीच राजस्थान, कर्नाटक एवं दक्षिण के अन्य राज्यों से भी प्याज की आवक शुरू हो गया है, जो प्याज के मूल्य नियंत्रण में सहायक होगा.

महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों से अचानक बारिश होने के कारण भंडारित प्याज में नमी आ जाने से बड़ी मात्रा में प्याज खराब हो गई है. इसके अलावा कतिपय राज्य सरकारों ने वहां पर प्याज का भंडारण कर रखा है पर उठाया नहीं है. वह प्याज भी सड़कर खराब हो गया जो तात्कालिक मूल्यवृद्धि का कारण है.

झारखंड की 20 मंडियों में फिलहाल 5400 क्विंटल प्याज का भंडार

झारखंड की 20 मंडियों में फिलहाल 5400 क्विंटल प्याज का भंडार है. सबसे ज़्यादा भंडार रांची में 2200 क्विंटल और सबसे कम गढ़वा में 20 क्विंटल प्याज का भंडार होने की सूचना राज्य के अधिकृत सूत्रों से मिली है. प्याज का थोक भाव डालटेनगंज, लोहरदगा, कोडरमा में 6500 रू प्रति क्विंटल और सबसे कम थोक भाव पाकुड़ में 3500, गोड्डा में 4200’, टिकुलियां में 4500 रू प्रति क्विंटल आज रहा है. प्याज के थोक और खुदरा भाव में सर्वाधिक अंतर 1500 रू से 18000 रू प्रति क्विंटल झारखंड के करीब 10 जिलों में रहा है जिसमें रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, लोहरदगा, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा आदि शामिल है. थोक और खुदरा भाव में सबसे कम अंतर 5 000 रू से 8000 रूं प्रति क्विंटल राज्य के 9 जिलों में रहा है जिनमें धनबाद, गुमला, पाकुड़, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग आदि शामिल हैं.

मूल्य नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जाएंगे

प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये प्रशासन द्वारा कई कदम उठाये जायेंगे. जिनमें सुविधा केन्द्रों से सस्ता प्याज बिकवाना, नाफेड से प्याज मंगवाना और अन्य राज्यों से प्याज की आपूर्ति तेज करवाना शामिल है. प्याज की बढ़ी क़ीमतों के मद्दे नजर प्याज के थोक और खुदरा भाव में अंतर कम कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. जिसमें राज्य के व्यवसायी भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में यह अंतर न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु प्रशासनिक उपाय करने का निर्देश मंत्री सरयू राय ने विभागीय अधिकारियों को दिया है.

झारखंड के विभिन्न जिलों में प्याज का मूल्य-

कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची-

जींस-प्याज
थोक दर- ₹5000-5500/क्विं
खुदरा मूल्य-₹65-70/किग्रा0
स्टॉक- 2200क्विंटल

जमशेदपुर-
5500-6000/क्विंटल
खुदरा मूल्य-55-70₹ कि0ग्रा0
स्टॉक- 1180क्विंटल

धनबाद
4800-5200/क्विंटल
खुदरा मूल्य-54-58₹ कि0ग्रा0
स्टॉक- 350-400क्विंटल

रामगढ़
थोक-5500/क्विंटल
खुदरा मूल्य-62₹ कि0ग्रा0
स्टॉक- 180क्विंटल

डाल्टेनगंज
थोक- 6500-7000/क्विंटल
खुदरा-80₹/कि0 ग्रा0
स्टॉक-81 क्विंटल

लोहरदगा
थोक-6500-7000/क्विंटल
खुदरा-80₹/कि ग्रा
स्टॉक-48 क्विंटल

जामताड़ा
थोक-4200-4800/क्विंटल
खुदरा-58₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-62क्विंटल

देवघर
थोक-5000-5500/क्विंटल
खुदरा-60₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-98क्विंटल

मधुपुर
थोक-5000-5500
खुदरा-60₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-47क्विंटल

साहेबगंज
थोक-5500-6000/क्वि0
खुदरा-60/₹
स्टॉक-20 क्विं0

गुमला
थोक-4700-5300/क्विं0
खुदरा-55₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-72क्विं0

सिमडेगा
थोक-4700-5200/क्वि0
खुदरा-58₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-72

पाकुड़
थोक-3500/क्विं
खुदरा-40₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-60क्विंटल

चाकुलिया
थोक-4500-5000/क्विंटल
खुदरा-52₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-27क्विं0

चतरा
थोक-6000₹/क्विं0
खुदरा-65₹/कि ग्रा0
स्टॉक-20क्विं0

दुमका
थोक-5000-6000₹/क्विंटल
खुदरा-65₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-614 क्विंटल

गोड्डा
थोक-4200-4800₹/क्विंटल
खुदरा-58₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-62क्विंटल

कोडरमा
थोक-6500₹/क्विंटल
खुदरा-70₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-34 क्विंटल

हजारीबाग
थोक-5000₹/क्वि0
खुदरा-55₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-110

गढ़वा
थोक-5000₹/क्विंटल
खुदरा-58₹/कि0ग्रा0
स्टॉक-15क्विंटल

कुल स्टॉक- 5402 क्विंटल

नाशिक, महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों की बारिश होने के कारण भंडारित प्याज में नमी के कारण प्याज काफी मात्रा में खराब हो गयी है. साथ ही प्याज की मांग कम होने के कारण उसके मूल्य दर में काफी वृद्धि हो गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी….

Next Post

सुरेश गंझू को पिपरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
सुरेश गंझू को पिपरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरेश गंझू को पिपरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d