BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक महीने में चौथी बार कांपी राजधानी, फिर आया दिल्ली में भूकंप

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
एक महीने में चौथी बार कांपी राजधानी, फिर आया दिल्ली में भूकंप
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए. ये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.2 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने कहा कि दिल्ली के उत्तर पश्चिम में यह भूकंप सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर आया है. एक महीने के भीतर ही चौथी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

आपको बता दें, दिल्ली में 10 मई को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई. यह भूकंप के झटके अपराह्र एक बजकर 45 मिनट पर महसूस किए गए थे. भूकंप का केन्द्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप का केन्द्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीरपुर के समीप था. गत 12 और 13 अप्रैल को महसूस किए गए क्रमश: 3.5 और 2.7 तीव्रता के झटकों के केन्द्र भी इसी स्थान और इसके आसपास के क्षेत्र में दर्ज किए गए थे. पांच भूकंपीय क्षेत्रों में से, दिल्ली चौथे क्षेत्र में आता है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वर्ष 2004 में 2.8 तीव्रता के जबकि वर्ष 2001 में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

वहीं, 13 मई को नेपाल में देर रात मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महूसस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया था कि भूकंप के झटके रात 11 बज कर 53 मिनट पर महसूस किए गए थे. इसका केन्द्र राजधानी काठमांडू के 180 किलोमीटर पूर्व दोलखा जिले में था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिश्तों का चक्रव्यूह : आसान होता है तोड़ना पर बहुत मुश्किल है जोड़ना

Next Post

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 82000 के पार, 2649 लोगों की मौत

Next Post
Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 82000 के पार, 2649 लोगों की मौत

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 82000 के पार, 2649 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d