रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: आज सुरसंड प्रखण्ड प्रमुख प्रातिनिधि प्रो. राश नारायण यादव एवं जिला युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन यादव ने सुरसंड विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु सुरसंड प्रखण्ड के ग्राम- बघारी, कोआरी, धनहारी, बिरख समेत अन्य ग्रामो का चुनावी जनसम्पर्क अभियान किया. जिसमें लोगों को अधिकाधिक राजद से जुड़ने एवं राजद द्वारा किये गए कार्यों को लोगों के बीच में रखा गया.
साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान लोगों से किया गया.
मौके पर जनसम्पर्क अभियान में युवा राजद के प्रधान जिला महासचिव मृत्युंजय कु. श्रीवास्तव, उपप्रमुख गगनदेव साह, मुखिया पद्मराज भारद्वाज, परवेज आलम, शिवचन्द्र मुखिया, लालबाबू साह, भाग्यनारायन मुखिया, सुरेन्द्र यादव, गुडु, दिगेन्द्र, मिन्टू यादव, नागेश्वर यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

