BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत के पूर्व टेनिस प्लेयर अख्तर अली का निधन

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
भारत के पूर्व टेनिस प्लेयर अख्तर अली का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

टेनिस जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज भारतीय टेनिस प्लेयर अख्तर अली का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया. वे 83 साल के थे. अख्तर अली लंबे समय तक टेनिस कोच भी रहे. उन्होंने रमेश कृष्णन, लिएंडर पेस और विजय अमृतराज जैसे कई भारतीय टेनिस खिलाड़ियों को ट्रेन भी किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाया था. उनकी मौत के बाद से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है.

अख्तर अली के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “दिग्गज टेनिस प्लेयर अख्तर अली की मौत से बेहद दुखी हूं. ‘अख्तर सर’ ने भारत के कई टेनिस चैंपियन को कोचिंग दी. हमने उन्हें साल 2015 में पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

विजय अमृतराज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

वहीं, विजय अमृतराज ने ट्वीट किया, “अख्तर अली शानदार कोच थे. उन्होंने भारतीय टेनिस के लिए अपना बेस्ट दिया. जीशान और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.” जीशान अली अख्तर अली के बेटे हैं. गौरतलब है कि अख्तर अली साल 1958 से लेकर 1964 तक 8 डेविस कप मुकाबलों में शामिल थे. वे भारतीय टीम के कप्तान और कोच भी रहे. उन्होंने कई जूनियर खिलाड़ियों को भी ट्रेन किया. अख्तर सिंगल्स और डबल दोनों ही फॉर्मेट के उस्ताद माने जाते थे.

सोमदेव देववर्मन ने भी जताया शोक

टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने भी अख्तर अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, “पहली बार मैंने 1999 की गर्मियों में दक्षिण क्लब में अख्तर सर के साथ अभ्यास किया था. उन्होंने इस राह में (टेनिस) अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें ऐसा करना सिखाया. इस महान टेनिस खिलाड़ी को अलविदा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Ind vs Eng 1st Test Day 3 Live: भारत को लगा पांचवां झटका, पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट

Next Post

बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह: उद्घाटन में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

Next Post
बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह: उद्घाटन में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह: उद्घाटन में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d