BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

कपूरथला: पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर पिछले साल नवंबर में दो बार दहेज की मांग करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

रविवार को थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मणिपुर की मूल निवासी हॉकी खिलाड़ी सूरज लता देवी की ओर से 10 जनवरी 2020 को दर्ज शिकायत पर हेईगैंग पुलिस मणिपुर के हवाले से शांता कुमार सिंह के के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी सूरज लता देवी ने बताया कि वह और उनके पति ने पिछले साल नवंबर में आरसीएफ की ओर से आयोजित एक हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. वे दोनों सात नवंबर की रात को आरसीएफ पहुंचे और आरसीएफ के ही एक क्वार्टर में रुके.

आठ नवंबर की रात को पति ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और आधी रात तक उसे बेहोशी की हालत में जाने तक पीटा. इस पर जिला कपूरथला पुलिस ने मणिपुर से भेजी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

लता वर्तमान में मुंबई में पश्चिम रेलवे में अधिकारी अधीक्षक (ओएस) के रूप में कार्यरत हैं. लता ने आरोप लगाया कि रात को शांता कुमार ने खूब शराब पी रखी थी. पहले उसने उनके साथ बहस की.

जब उन्होंने दहेज के रूप में अपने नाम पर कृषि भूमि को उसके नाम पर हस्तांतरित करने से इंकार कर दिया तो उसने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया. उसने उन्हें फर्श पर घसीटा. उनके कपड़े निकाले और पैरों को बांधकर देर रात 2:30 बजे पीटता रहा. इससे पहले सात-आठ नवंबर की रात को भी उसे प्रताड़ित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुस्तक का रूप लेगी सरयू राय की भ्रष्टाचार पर लिखी चिट्टी

Next Post

सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Next Post
सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d