-
बाबा साहेब सामाजिक समरूपता के पक्षधर थे: जानकी
हजारीबाग (बरकट्ठा): पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अपने निवास स्थल प्रांगण में भारत रत्न डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 129 वीं जयंती मनाई गई.
विधायक व धर्मपत्नी जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने बाबा साहेब की तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. जयंती के खास मौके पर विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों को पालन करना चाहिए.
Also Read This: बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी भीड़, घर लौटने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों लोग
बाबा साहेब सामाजिक समरूपता के पक्षधर थे. उनकी जीवनी को पढ़कर लोगों को आत्मसात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारतीय सविंधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले डॉ0 भीमराव अंबेडकर को आज पूरा देश याद कर रहा है.
वहीं लॉकडाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सीमित कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने बाबा साहेब की जयंती मनाने का निर्णय लिया.
कोरोना महामारी में लॉकडाउन का पालन करना हमारी जिम्मेवारी है. जहां मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, मुखिया गोपाल प्रसाद, बेलकपी उप मुखिया सुरेश कुमार पांडेय, शम्भू यादव, अजित कुमार शामिल थे.

