लातेहार: सदर थाना पुलिस ने गत 14 दिसंबर की रात एनएच 39 पर जगलदगा के समीप से मछली लदे बोलेरो पिकअप को लूटने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर रांची रिंग रोड स्थित मोहम्मद आलम के गैरेज में रखा गया. लूटा गया बोलेरो पिकअप भी बरामद कर लिया गया है.
गिरफ्तार अपराधियों में पवन कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव (रामपुर चंदवा), संजय कुमार मेहता उर्फ रिंकू पिता नवल किशोर मेहता (बरैनी रामपुर चंदवा), अजीत कुमार यादव पिता बद्री यादव (आरागुंडी,लातेहार) व मोहम्मद आलम पिता स्वर्गीय कमरुद्दीन (गोलपर पुरानी मंडप रामगढ़) शामिल हैं. इस घटना में शामिल आशीष कुमार यादव व शेखर प्रसाद अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

