रांची: राज्य सरकार ने चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को रांची एसएसपी बनाया गया है. इससे पहले रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता थे.
वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) रांची मुरारीलाल मीणा को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा बनाया गया है. जबकि, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा को पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
इसके अलावा धनबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रहे अमित रेणु को गिरिडीह का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.


