BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी. लॉकडाउन की वजह से पैदा हुई मुश्किलों के चलते पंजाब के फरीदकोट में आज एक ही परिवार को चार लोगों ने खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक यह घटना फरीदकोट में कलेर गांव गांव की है जहां एक परिवार ने खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस को परिवार के मुखिया धर्मपाल द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कर्ज में डूबे हुए हैं और उसे चुकाने में असमर्थ हैं.

शनिवार को हुई इस घटना के बाद से ही कलेर गांव में सनसनी फैली हुई है. अपने सुसाइड नोट में 40 वर्षीय धर्मपाल ने कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान अपनी मुश्किलों का जिक्र किया है. बता दें कि 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था. बतौर फरीदकोट के एसपी सेवा सिंह मल्ही, धर्मपाल ने सुसाइड नोट में बताया कि उन्होंने किसी से 8 लाख रुपए का कर्ज लिया था और उसे उन्हें लौटाना था. धर्मपाल के पास न तो 8 लाख रुपए थे और न ही वह कर्ज चुका सकते थे.

फरीदकोट के एसपी सेवा सिंह मल्ही ने मीडिया को बताया कि परिवार के मुखिया धर्मपाल ने ही आत्महत्या की साजिश रची. देर रात जिस कमरे में पूरा परिवार सो रहा था वहां वह एक एलपीजी सिलेंडर लेकर गए, फिर कमरे को अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद धर्मपाल ने खुद पर और अन्य सदस्यों पर 10 लीटर मिट्टी का तेल डाला, इसके अलावा उन्होंने सिलेंडर भी खुला छोड़ दिया और फिर आग लगा दी. एसपी के मुताबिक कुछ समय के अंदर ही आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा परिवार जिंदा जल गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहाने के दौरान 3 युवकों की मौत, तलाश जारी

Next Post

मां के साथ सो रहे दो मासूम की संदिग्ध हालत में मौत

Next Post
पक रही सब्जी के भगौने में गिरी बच्ची, मौत

मां के साथ सो रहे दो मासूम की संदिग्ध हालत में मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d