पंकज सिन्हा,
लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखण्ड के चैताग ग्राम में बीती रात्रि दीवाल और एल्बेस्टर गिर जाने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गये.
ज्ञात हो कि बीती रात्रि घर के सभी परिवार के सदस्य सोय हुए थे. तभी लगभग 1 बजे सभी सोये हुए परिवार पर दीवाल और एल्बेस्टर गिर गया जिसमें सभी घायल हो गए. तभी ग्रामीणों के सहयोग से सभी को निकाला गया.
वहीं सभी ने बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपना इलाज करवाया जो कि सभी स्वस्थ है. ज्ञात हो कि दीवाल मिट्टी का था जो लगातार बारिश के कारण गिर गया. वहीं घायल के अनुसार ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास के लिये आवेदन दिया था पर अभी तक नहीं मिल पाया है.

