BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, दो महिला समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या (देखें वीडियो)

by bnnbharat.com
July 21, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

गूमला: झारखंड में एक बार फिर मॉब लिंचिंग (mobs lynching) की वारदात हुई है. इस बार एक साथ चार लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या की गई है. यह वारदाता झारखंड के गुमला जिले के सिसकारी गांव की है. मारे गए लोगों में 2 महिला और 2 पुरूष हैं. वारदात की पुष्टि बसिया के डीएसपी दीपक कुमार ने की है.

क्या कहते है पुलिस कप्तान

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि 10 नकाबपोश लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे और इन्हें घर से निकाल कर पीट पीट कर मार डाला. श्री झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया विश्वास का मामला लग रहा है।पुलिस गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। छानबीन आरंभ कर दी है । अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

देखें वीडियो:-

मृतकों की पहचान फगनी देवी (65 वर्ष), चंपा भगत (65 वर्ष), सुना भगत (65 वर्ष) और पेटी भगत के रूप में हुई है. हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

ग्रामीणों से पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गांव के लोगों से पूछताछ चल रही है. कई लोग कुछ बताने से मना कर रहे हैं. जबकि ये बातें भी सामने आई है कि मारे गए लोग ओझा-गुनी का काम करते थे. लिहाजा इस घटना को डायन-बिसाही से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह जगह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर और गुमला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है.

गांव के लोगों की संलिप्‍तता का संदेह

फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वैसे यह संकेत मिल रहे हैं कि गांव के लोगों का ही इस घटना में हाथ हो सकता है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

कैसे हुई घटना

जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें लगभग साठ साल के बुजुर्ग चापा उरांव उनकी पत्नी पीरा उराईन के अलावा सुना उरांव और फगनी देवी शामिल हैं. छानबीन में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तड़के करीब तीन बजे दर्जन भर लोगों ने चापा उरांव के घर पर धावा बोला. जबरन घर खुलवाकर सभी लोग अंदर घुस गए और दोनों को घर से बाहर निकाला.

इसके बाद सुना उरांव और ठगनी देवी को कब्जे में लिया गया. पहले उनकी लाठी- डंडे से पिटाई की गई. इसके बाद धारधार हथियार से काट डाला. सुबह में इस घटना की जानकारी सिसई थाना की पुलिस को मिली. इसके बाद डीएसपी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. डीएसपी चापा उरांव की बेटी से घटना की जानकारी ले रहे हैं. इसके साथ ही अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूर नेता के रूप में विख्यात ए के राय का निधन, मार्क्सवादी चिंतक मजदूरों के हक में करते रहे आवाज बुलंद

Next Post

दिव्यांगों ने परिवहन व नगर विकास मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Next Post
दिव्यांगों ने परिवहन व नगर विकास मंत्री को सौंपा मांग पत्र

दिव्यांगों ने परिवहन व नगर विकास मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d