BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठगी मामला: एक करोड़ ठगने वाला नसीम गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
पुलिस के वेश में हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपित मो. नसीम उर्फ ङ्क्षरकू को देवघर पुलिस ने बुधवार की रात जमुई से गिरफ्तार किया. वह नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ले का रहने वाला है. उसने कोआपरेटिव व अन्य बैंकों का फर्जी एजेंट बनकर देवघर के 42 लोगों को ठग लिया. 2019 में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. 

एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, मगर वह चकमा दे देता था. इधर, मुखबिर से सूचना मिली कि वह जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर गांव में छिपा है. तत्काल उसकी तलाश में आइओ सुमन कुमारी के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई. जमुई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया.

हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. कई महिलाएं पुलिस के विरोध में उतर आईं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और देवघर लाई.

क्या है मामला-

एसपी ने बताया कि नसीम के खिलाफ ठगी से जुड़ा मामला 25 अक्टूबर, 2019 को नगर थाना में दर्ज हुआ था. दरअसल नसीम खुद को कोआपरेटिव व अन्य बैंकों का एजेंट बताता था और बैंक में जमा करवाने के नाम पर पैसे लेता था.

वह संस्कार साख एवं मधुपुर की बचत स्वाबलंबी सहकारी समिति का भी फर्जी एजेंट बना हुआ था. प्रलोभन देता था कि पैसा सुरक्षित रहेगा व अन्य बैंकों की तुलना में रकम जल्द दोगुना हो जाएगी. उसने 42 लोगों को झांसे में लिया और करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए. जसीडीह थाना क्षेत्र के संताली गांव निवासी मो.

आजाद से 20 लाख, हिरणा की जिन्नत खातून से 3.50 लाख, शबाना खातून से चार लाख, नूरजहां बीबी से तीन लाख रुपये ठगे. उसके खिलाफ जसीडीह थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस्वी यादव ने शराबबंदी के बावजूद मौत पर उठाए सवाल

Next Post

100 डोडा के साथ दो धराया

Next Post
100 डोडा के साथ दो धराया

100 डोडा के साथ दो धराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d