BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in Uncategorized
गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मध्य जिले के करोल बाग इलाके में एक ज्वैलर्स से दो व्यक्ति करीब पांच किलो सोना लेकर फरार हो गए. वह सोने से गहने बनाने और उसकी मरम्मत करने का काम करते थे और गहने बनाने के लिए उन्होंने सोना लिया था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची करोल बाग पुलिस छानबीन कर रही है.

पुलिस के अनुसार तिलक राज लूथरा करोल बाग में ही ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं और पिछले बीस साल से वह पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो व्यक्ति लुत्फर रहमान और हिसाबुद्दीन शेख के साथ काम करते थे. दोनों व्यक्ति सोने से गहना बनाने और उसकी मरम्मत करने का काम करते थे.

पुलिस को तिलक ने बताया कि उन्होंने दोनों को सोना दिया था, जिसकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये थी. तिलक की पत्नी रीता ने बताया कि गहनों को बनाकर 27 अक्टूबर तक वापस करना था लेकिन आरोपितों ने गहने वापस नहीं किया. जब उनको फोन किया गया तो नंबर बंद आया और उनकी दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि वहां ताला लगा हुआ है. इसके बाद आरोपितों के रिश्तेदार व घर पर पता किया लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला. अंत में मंगलवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रसोई में लगी आग,77 रुपए महंगा हुआ सिलिंडर

Next Post

दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में मिला RDX

Next Post
दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में मिला RDX

दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में मिला RDX

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d