BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रसोई में लगी आग,77 रुपए महंगा हुआ सिलिंडर

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in समाचार
रसोई में लगी आग,77 रुपए महंगा हुआ सिलिंडर
Share on FacebookShare on Twitter

एक नवंबर यानि आज से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ है.

आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 681.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे. कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये है. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपये है. वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हो गई है. कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया है.

पिछले माह अक्तूबर में भी रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी. तब देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 15 रुपये महंगा हुआ था.

अक्तूबर से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 605 रुपये चुकाने पड़ते थे. कोलकाता में इसका दाम 630 रुपये था. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपये था. 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपये थी. कोलकाता में 1139.50 रुपये, मुंबई में 1032.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपये था.

सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 590 रुपये का था. कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये था. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपये था. वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपये थी. कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये और चेन्नई में 1174.50 रुपये था.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यभर के 11 नगर पंचायत, परिषद में जलापूर्ति व्यवस्था होगी बहाल, पीएमसी होंगे नियुक्त

Next Post

गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

Next Post
गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

गहने बनाने के नाम पर ठगी, 1.75 करोड़ का सोना लेकर 2 अपराधी फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d