रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्ष अनिता वर्मा के नेतृत्व में धुर्वा के जगरनाथपूर बड़ा खटाल के पास 300 लोगों को आर्सेनिक अल्बम 30 दवा का वितरण किया गया.
जिसमें मुख्य रुप से होमियोपैथी वर्ल्ड के संदीप सिन्हा जी , महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा मिश्रा ,उपाध्यक्ष दिव्या साहू , भाजपा जगरनाथपूर मंडल के अध्यक्ष राम जी प्रसाद ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आजाद सिंह ,पूनम जायसवाल ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष
राजकुमारी देवी, जमुनी देवी , के सहयोग से इस दवा का वितरण किया गया.
अनिता वर्मा ने कहा कोरोना के इस जंग में हम सभी को चीन के हर समान का बहिष्कार कर अपने भारत देश में निर्मित सामानों को अपनाना है ,आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ा है.
चाहे जो भी परिस्थिति हो हम सभी को किसी न किसी रुप में समाज की मदद करनी चाहिये यही मानवता है यही सच्ची देश सेवा है.