BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉक डाउन तक मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों पर निःशुल्क भोजन: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
लॉक डाउन तक मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों पर निःशुल्क भोजन: रामेश्वर उरांव

लॉक डाउन तक मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों पर निःशुल्क भोजन: रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने विश्वव्यापी कोरोना वायरस-कोविड-19 संकट के बीच सोमवार को एक बडी घोषणा करते हुए बताया कि लॉक डाउन की अवधि में राज्य में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात कैंटीन में निःशुल्क वितरण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read This: एक मरीज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर को स्वास्थ्य मंत्री ने बताया गलत

खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में दाल-भात केंद्रों में भोजन करने वाले को पांच रुपये का शुल्क नहीं देना होगा. उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में गरीब और जरुरतमंद परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है.

कांग्रेस के प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्धन और जरुरतमंद लोगों की सुविधा के लिए थाना स्तर पर दो महीने के लिए 342 सामुदायिक किचन के अलावा 24 जिलों में 498 विशेष दाल-भात केंद्र संचालित करने का निर्णय भी पूर्व में ही लिया जा चुका है. इसके अलावा आपात स्थिति रांची जिले में 5,000 आकस्मिक भोजन का पैकेट और अन्य सभी जिलों में दो-दो हजार पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहना पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में रह रहे दूसरे प्रदेश के लोगों की करेंगे पूरी देखभालः मुख्य सचिव

Next Post

कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों में भी तैयारी शुरू

Next Post
कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों में भी तैयारी शुरू

कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों में भी तैयारी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d