BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाखों महिलाओं को जल्‍द मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा योजना का लाभ

by bnnbharat.com
August 4, 2019
in समाचार
लाखों महिलाओं को जल्‍द मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा योजना का लाभ
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली की बसों में 40 लाख से ज्यादा लोग रोज सफर करते हैं, ऐसे में सब्सिडी देने से सरकारी खजाने पर करीब 300 करोड़ रुपये का भार आएगा। दिल्ली सरकार महिलाओं के मुफ्त सफर के वादे को फिलहाल बसों से शुरू करना चाहती है। दिल्ली सरकार अब जल्‍द ही मेट्रो व बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की योजना को अमलीजामा पहनाने वाली है। बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने परिवहन मंत्री को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा दिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक सरकार हर महिला यात्री पर औसतन दस रुपये खर्च करेगी।

मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना आप सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना है, जो दिल्‍ली में रोजाना यात्रा करने वाली लाखों महिलाओं की जिंदगी में असर डालने वाली है। यह योजना अब जल्‍द ही धरातल पर उतरने को तैयार है। इस योजना का दिल्‍ली की लाखों महिलाओं को लाभ मिलने वाला है।

यही व्यवस्था दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्टस) के तहत क्लस्टर बसों में भी लागू होगी। डीटीसी दिल्ली में करीब 3,600 बसों का संचालन करती है जबकि डिम्टस 1,679 क्लस्टर बसों का संचालन करती है।

अच्‍छी बात यह है कि इसका लाभ एनसीआर क्षेत्र की महिलाओं को मिलने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर कराए जाने को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  ने भी जून में प्रस्ताव बनाकर आम आदमी पार्टी  सरकार को सौंप दिया है।

डीएमआरसी द्वारा सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक पहले तरीके में महिलाएं टोकन और कार्ड दोनों ही इस्तेमाल कर पाएंगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो को पूरा सॉफ्टवेयर सिस्टम बदलना पड़ेगा। इसमें एक साल से ज्यादा समय लगेगा। वहीं दूसरा तरीका यह है कि महिलाओं को पिंक टोकन दिया जाए। स्टेशन पर महिलाओं के लिए प्रवेश द्वार अलग होगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल सोमवार को संसद में लाया जाएगा

Next Post

कार में लदा 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

Next Post

कार में लदा 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d