रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर अंकुश को लेकर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की मांग की है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने सर्वदलीय बैठक में पार्टी की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्ण लॉकडाउन पूरी तरह से पूर्ण होना चाहिए है और लॉकडाउन में भी अचानक छूट नहीं देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस फैसले से रोज कमाने -खाने वाले लोगों को जरूरत दिक्कत होगी, लेकिन पिछली बार की तरह हर जरूरतमंद गरीब परिवार को अनाज और सहायता उपलब्ध करायी जानी चाहिए.
जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि प्रत्येक दिन सभी सरकारी और निजी अस्पताल में उपलब्ध बेड का ऑडिट होना चाहिए और बेड गंभीर रूप से बीमार लोगों को मिलें, इस दिशा में कदम उठाये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में कई पीएसयू अस्पताल भी संचालित है, उनका भी सहयोग लिया जाना चाहिए.

