BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फुरकान अंसारी ने केसी वेणगोपाल से मुलाकात की, प्रभारी आरपीएन सिंह के कामकाज पर जताया असंतोष

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
फुरकान अंसारी ने केसी वेणगोपाल से मुलाकात की, प्रभारी आरपीएन सिंह के कामकाज पर जताया असंतोष
Share on FacebookShare on Twitter

तीन साल में प्रदेश कमेटी गठन नहीं होने पर उठाया सवाल

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के कामकाज के तरीके पर नाराजगी जाहिर की. वहीं उनके कार्यकाल में तीन साल से अधिक वक्त हो जाने के बावजूद प्रदेश कमेटी गठन नहीं हो पाने पर सवाल उठाया. 

फुरकान अंसारी ने कहा कि झारखंड में तीन साल से अधिक वक्त हो गए, पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठित नहीं हो सकी,  झारखंड में कांग्रेस के पार्टी प्रभारी से पूछा जाना चाहिए कि तीन सालों मे प्रदेश की कमेटी क्यों नहीं गठित हुई, अगर प्रदेश अध्यक्ष को खुले तौर पर काम करने नहीं देंगे, तो संगठन कितना धारधार और जमीनी स्तर पर मजबूत होगा. इसके बाद भी प्रभारी को सब कुछ सुहाना लगता है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और भरोसा दिलाया है कि वे आलाकमान को वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे.

पूर्व सांसद ने कहा है कि महासचिव को  कमेटी गठन नहीं होने का नफा-नुकसान भी बताया है. उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कमेटी का गठन होना है,  इसमें कांग्रेस का भी हिस्सा है.  प्रखंडों में कौन अध्यक्ष होगा, यह भी प्रभारी तय करेंगे, तो पार्टी जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत होगी. उन्हांने कहा कि सत्तारूढ़ दल में साढ़े तीन साल से कमेटी नहीं है, झारखंड में कांग्रेस के विधायकों और नेताओं को भी इस बारे में बोलना चाहिए.

फुरकान अंसारी ने कहा कि प्रभारी जब भी झारखंड दौरे पर आते हैं, तो सरकार और संगठन की वाहवाही कर लौट जाते हैं.केंद्र ने झारखंड सरकार के साथ भेदभाव का रवैया अपना रखा है. हेमंत सोरेन की सरकार कई मोर्चे पर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है. इन मामलों को लेकर प्रभारी ने कितनी मजबूती से बातों को उठाया है, या केंद्र सरकार को घेरा है. हेमंत सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए क्या पार्टी में प्रदेश स्तर पर पुराने नेताओं से कभी रायशुमारी की गई है, सिर्फ मंत्रियों से बात कर लेने से पार्टी नहीं चलती.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषिमंत्री मृत मेडिकल छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे

Next Post

उग्रवाद प्रभावित गुदरी थाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित

Next Post
सिर कटे शव मामले में जानकारी देने पर पुलिस देगी 25 हजार का इनाम, रांची पुलिस ने की घोषणा

उग्रवाद प्रभावित गुदरी थाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d