BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

30 वाहनों से किया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
30 वाहनों से किया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शनिवार को कटोराताल से चलित जलाशय के वाहन रवाना हुये. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी चलित जलाशयों का जायजा लेने कटोराताल पहुंचे.

इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने चलित जलाशय से जुडे समाज सेवियों एवं विभागीय अधिकारियों से कहा कि चलित जलाशय जहां जहां भी पहुंचे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए.

साथ ही सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने आयें. चलित जलाशयों पर तैनात वॉलेंटियर व कर्मचारी भी मास्क लगायें और सेनेटाईजर साथ में रखें.

कटोराताल पर पं. अशोक शर्मा तूफान ने पूरे विधि-विधान से चलित जलाशय में गंगाजल युक्त गणेश मूर्तियों का विसर्जन कराया. मूर्तियों का विसर्जन वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं कार्यक्रम के संयोजक एम.एल. अरोरा ने किया.

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, जिला शांति समिति, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सहयोग से 30 वाहन नगर निगम के सहयोग से  विभिन्न चौराहों पर लगाये गये हैं.

एक सितम्बर को भी विसर्जन का कार्यक्रम किया जायेगा. कलेक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सांघी ने भी कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी सेवादान किया. इस अवसर पर यासीन खान मंसूरी, गोपाल सिंह कुशवाह, टीएस सक्सेना, राकेश परिहार, एस.के. दास, अशोक गुप्ता, सुशील भाले, डॉ. संजय पांडे, शिवकुमारी क्षेत्री सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित थे.

जिन प्रमुख चौराहों पर चलित जलाशय वाहनों की व्यवस्था की गई है, उनमें बारादरी चौराहा मुरार, सात नम्बर चौराहा मुरार, हजीरा चौराहा, गुडी गुढा का नाका, थाटीपुर चौराहा, किला गेट, कोटेश्वर मंदिर, चार शहर का नाका सहित शहर के 30 प्रमुख चौराहे शामिल हैं. एक सितम्बर को दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलित वाहन के माध्यम से गणेश मूर्ति विसर्जन किया जायेगा.

कार्यक्रम में एडीएम किशोर कान्याल, एएसपी सत्येन्द्र तोमर, सीएसपी मुनीष राजौरिया, नगर निगम के उपायुक्त एपीएस भदौरिया, क्षेत्रीय अधिकारी, नगर निरीक्षक कंपू के.एन. त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मन की बात: हमारे पर्वों में पर्यावरण और प्रकृति के साथ सहजीवन का संदेश: पीएम मोदी

Next Post

किसान भाईयों को सोयाबीन फसल के लिए विशेष सलाह

Next Post
किसान भाईयों को सोयाबीन फसल के लिए विशेष सलाह

किसान भाईयों को सोयाबीन फसल के लिए विशेष सलाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d