BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महादलित युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस कर रही छापेमारी

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
महादलित युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस कर रही छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

सफियसराय गौरीपुर मुसहरी टोला में महादलित युवती के साथ गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी

-एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर एएसपी तथा महिला थानाध्यक्ष ने सफियासराय ओपी में पीड़ित युवती से बंद कमरे में घंटों किया पूछताछ

युवती के बयान पर महिला थाना तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

मुंगेर(बिहार): जिले के नयारामनगर थाना के अधीन सफियासराय ओपी क्षेत्र के गौरीपुर मुसहरी टोला में बीते मंगलवार की रात्रि एक महादलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

पीड़ित युवती के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इधर महादलित युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में आसपास के लोग सहित युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार रात्रि को युवती चापानल से पानी लाने गई थी.

जब युवती चापानल पर पानी भर रही थी तो इसी दौरान शराब के नशे में धुत स्थानीय तीन की संख्या में युवक आ धमके और युवती को जवरण मुंह बंद कर उठाकर पास की खेत में लेकर चले गए.

और बारी बारी के साथ तीन युवकों ने महादलित युवती के साथ खेतों में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के पिता ने बताया कि काफी देर होने के बाद जब बेटी घर नहीं लौटी, तो वह बेटी को खोजने के लिए चापानल के पास गये. वहां भी उसकी बेटी नहीं मिली. खोजने के क्रम में पास के खेत में उसकी बेटी अचेत अवस्था में पड़ी मिली.

वहां से युवती को उठाकर उसके पिता ने अपने घर लाया. होश में आने के बाद युवती ने अपने परिवार वालों की पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़ित युवती के पिता ने आगे बताया कि स्थानीय अपराधी प्रवृत्ति के तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

मामले की जानकारी जैसे ही एसपी लिपि सिंह को मिली, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई.

एसपी ने एएसपी हरिशंकर कुमार तथा महिला थाना अध्यक्ष पूनम सिन्हा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी घटना की जानकारी तलब की.

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती पहले सफियासराय ओपी अपने पिता सहित अन्य परिजनों के साथ पहुंची, जहां एएसपी एवं महिला थानाध्यक्ष ने बंद कमरे में युवती से घंटों पूछताछ की.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने पुलिस पदाधिकारियों को बंद कमरे में अपने साथ घटित दुष्कर्म की घटना की पूरी जानकारी से अवगत कराया. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

एसपी हरिशंकर कुमार ने युवती से घंटों पूछताछ के बाद एसपी लिपि सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती का मुंगेर सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया.

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इधर संबंधित ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने पूछने पर बताया कि मामले की छानबीन महिला थाना की पुलिस कर रही है. इसलिए इस मामले में वह कुछ भी कह पाने में असमर्थ हैं. वही विश्वास सूत्रों से पता चला है कि घटना के बाद बुधवार संध्या गौरीपुर मुसहरी टोला तथा आस पास के बहियार में भारी मात्रा में पुलिस बल ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधी प्रवृत्ति के युवकों की गिरफ्तारी के लिए घंटों छापामारी अभियान चलाया. सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

धटना की पुस्टी एएसपी हरिशंकर कुमार करते हुए बताया कि युवती के बयान पर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जिसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इधर महादलित युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गौरीपुर हलिमपुर ग्राम में शाम- सुबह – दोपहर मंडराने वाले अपराधी एवं मनचले प्रवृत्ति के युवक अंडर ग्राउंड हो गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d