BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिस्तौल की नोंक पर कैंसर पीड़िता से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
विधवा महिला से गैंगरेप मामले का हुआ खुलासा, 6 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली कैंसर पीड़िता से पिस्टल के बल पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की. एसएसपी से मामले की शिकायत के बाद सोमवार देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

महिला का कहना है कि उसके पति मजदूरी का काम करते हैं. वह कैंसर से पीड़ित है. आरोप है कि 3 जनवरी को पति दिल्ली एम्स से दवा लाने गए थे, उसी समय मौका पाकर मोहल्ले में रहने वाले तीन लोगों ने घर में घुसकर पिस्टल के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया.

आरोपी उसकी बच्ची को मुंह बंद कर दूसरे कमरे में ले गए. उसने बताया कि घटना के बाद पति के घर पहुंचते ही मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद मामले की शिकायत चार जनवरी को साहिबाबाद थाने में की गई, तब पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, लेकि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया. इसके बाद 8 जनवरी को आरोपी युवक संजय गुर्जर, गोविंदा और बिलाल ने उनके घर पहुंचकर पिस्टल की नोंक पर पति से समझौते पर अंगूठा लगवा लिया और धमकी देकर भाग गए. 

उनका कहना है कि इसके बाद से वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे. यहां तक कि साहिबाबाद थाने में ही पीड़िता और उसके पति के साथ आरोपियों ने मारपीट की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. जब पुलिस ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया तो एसएसपी से इसकी शिकायत की गई. एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में आम जनता की समस्याओं को सुना

Next Post

NSUI का अनोखा विरोध, जूतों पर पॉलिश कर केंद्र सरकार का जताया विरोध

Next Post
NSUI का अनोखा विरोध, जूतों पर पॉलिश कर केंद्र सरकार का जताया विरोध

NSUI का अनोखा विरोध, जूतों पर पॉलिश कर केंद्र सरकार का जताया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d