BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले की साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 1लाख नकद, 14 मोबाइल, आधा दर्जन एटीएम कार्ड और दर्जन भर सिम कार्ड बरामद किये गये हैं.

डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और साइबर थाना के एसआइ शिवेश सौरभ ने बताया कि साइबर पुलिस ने रविवार को पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूतनाथ पहाड़ी में छापेमारी की जहां से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय निवासी चंदन श्रीवास्तव, वैभव कुमार और विकास वर्मा को दबोचा. छापेमारी के दौरान तीनों साइबर अपराधी खुद को बैंक पदाधिकारी बताकर ग्राहकों से कई महत्पूर्ण जानकारी हासिल कर रहे थे. इसी दौरान इन अपराधियों को दबोचा गया.

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि इन अपराधियों की निशानदेही पर ही बेंगाबाद और अहिल्यापुर के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की गई जिसमें बेंगाबाद के बांसजोर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने इसी गांव के नारायण मंडल, संजय मंडल, आशीष मंडल, जीतेन्द्र मंडल और लालू मंडल को दबोचने में सफलता पायी.

पदाधिकारियों के अनुसार बांसजोर गांव से पुलिस के हत्थे चढ़े सभी साइबर अपराधी पहली बार ही बैंक ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहे थे. पुलिस ने इन अपराधियों को उस वक्त दबोचा, जब सभी अपराधी ग्राहकों को फोन कर उनके खाते और एटीएम का पासवर्ड मांग कर रहे थे.

पुलिस के अनुसार इसमें दो अपराधी अपने दोस्तों का मोबाइल इस्तेमाल कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे. रविवार की देर शाम सभी अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूजा के बहाने नेताओं के मिले दिल, दूर हुए गिले-शिकवे

Next Post

चुनावी घमासान : राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर मारामारी

Next Post
चुनावी घमासान : राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर मारामारी

चुनावी घमासान : राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर मारामारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d