BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज भी सोने और चांदी की कीमतों में भारतीय बाजारों में गिरावट जारी रही. एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.4 फीसदी गिरकर 49,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी एक फीसदी गिरकर 58,473 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले हफ्ते, भारत में सोने की कीमतें, 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी थी, जबकि चांदी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी. सात अगस्त के सोने के उच्चतम भाव से यानी 56,200 रुपये की तुलना में सोना 6,500 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है.

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद स्थिर रहीं. हाजिर सोना 1,860.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. पिछले सप्ताह दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, डॉलर इंडेक्स प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.14 फीसदी नीचे था. कमजोर डॉलर गोल्ड को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है. वैश्विक जोखिम की भावना कमजोर हुई है क्योंकि यूरोप में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़े हैं और कई देशों में फिर से लॉकडाउन लगाए गए हैं.
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 22.93 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 850.74 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2,217.87 डॉलर हो गया.

सोने के निवेशकों ने अमेरिका में अधिक प्रोत्साहन के संकेतों की तलाश की. सप्ताहांत में, यूएस हाउस के स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि एक कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा हो सकती है. इसके लिए चर्चा जारी है. दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.02 फीसदी गिरकर 1,266.84 टन हो गई.

भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था. चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में कठिनाई

Next Post

राजमहल में गंगा नदी के किनारे करीब 83 किमी क्षेत्र में कटाव का खतरा

Next Post
राजमहल में गंगा नदी के किनारे करीब 83 किमी क्षेत्र में कटाव का खतरा

राजमहल में गंगा नदी के किनारे करीब 83 किमी क्षेत्र में कटाव का खतरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d