BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने का भाव उच्चतम स्तर पर

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
सोने का भाव उच्चतम स्तर पर

सोने का भाव उच्चतम स्तर पर

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सोमवार को सोने का वायदा भाव अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज सोमवार सुबह 0.9 फीसदी उछाल के साथ 43,036 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

बता दें कि पिछले सप्ताह सोने का दाम1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है. डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है.

वहीं डॉलर के मुकाबले आज रुपया 24 पैसे की गिरावट के बाद 71.89 के स्तर पर खुला. पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.65 के स्तर पर बंद हुआ था. सोने की कीमत में 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और तीन फीसदी माल एवं सेवा कर शामिल होता है.

चांदी की बात करें, एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.64 फीसदी बढ़ा है और यह 48.615 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक बाजार में सोना दो फीसदी बढ़ा है, जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक है. वहीं चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 81.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी.

चीन में फैले कोरोनावायरस के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में फैलने और वहां वायरस से संक्रमित लोगों और कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से वैश्विक ग्रोथ पर संकट देखा जा रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है. कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई का वायदा भाव सोमवार सुबह 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 52.05 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायदा भाव 2.59 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 56.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AAP के MLA ने कुमार विश्वास पर साधा निशाना, बताया ‘500 रुपए का गवैया’

Next Post

BCS ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

Next Post
BCS ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

BCS ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d