BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अच्छी खबर: कोरोना के जंग में सरकार ने झोंकी ताकत, 13 मरीज हुए ठीक, गए घर

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in Uncategorized
अच्छी खबर: कोरोना के जंग में सरकार ने झोंकी ताकत, 13 मरीज हुए ठीक, गए घर

अच्छी खबर: कोरोना के जंग में सरकार ने झोंकी ताकत, 13 मरीज हुए ठीक, गए घर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना ने देश में मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति ला दी है, ऐसे में झारखंड सरकार और स्वास्थ्य महकमा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता. एक ओर झरखंड में कोरोना के 67 मामले आये हैं, इसमे राज्य के लिए खुशी की बात यह भी है 13 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हो कर घर भी लौट चुके हैं. स्वस्थ होने की रफ्तार इस सप्ताह 18 फीसदी रही, जो राज्य के लिए राहत देने वाली खबर है. इसका सारा श्रेय सरकार और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टाफ को जाता है.

सरकार और प्रशासन लगातार जुटी है इलाज में

सरकार और प्रशासन लगातार इलाज में जुटी है. अबतक 51 मरीज संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं. राज्य में कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में पुलिस प्रशासन की लगातार गश्त जारी है. जिन इलाकों में कोरोना के मरीज आ रहे हैं. उन इलाकों को तत्काल सील कर दिया गया है. उन इलाकों में लोग बाहर न निकलें इसको लेकर प्रशासन की ओर से जरूरत की हर चीजें उनतक पहुंचाई जा रही है. विनम्रता पूर्वक लोगों से घर से बाहर न निकलने को कहा जा रहा है.

एक सकारात्मक भाव देखने को मिल रहा है

कोरोना वायरस को हराने को लेकर शुरू हुए इस जंग में लोग अपने हिस्से की जरूरत को छोड़ कर गरीबों तक हर सुविधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. लोगों में एक सकारात्मक भाव देखने को मिल रहा है. चाहे वो संगठन के लोग हों, चाहे राजनीतिक पार्टियां हो या पुलिस प्रशासन, हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से लगे हुए हैं.

स्वास्थ्य महकमा भी दिन-रात कोरोना के मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं

स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से अपनी जिम्मेवारियों को निभा रहे हैं. हर अस्पताल अपने यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार कर रखा है. जिससे आपातकाल स्थिति में कोरोना के मरीजों का इलाज हो सके.

एक ही परिवार चार लोगों ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग

बोकारो जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक ही परिवार के चार लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है. दूसरी बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी गई. ये अच्छी खबर है.

हर स्तर से लोगों को जागरूक करने का हो रहा है काम

सरकार और प्रशासन द्वारा हर स्तर पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. सोशल मीडिया व मीडिया के जरिये लोगों तक सरकार अपनी बातों को पहुंचा रही है. लगातार लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है.

फैक्ट फाइल

  • झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 67
  • झारखंड में कोरोनो से ठीक हुए मरीजों की संख्या 13
  • झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 51
  • रांची में 42 संक्रमित,13 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
  • बोकारो में कोरोना संक्रमित 10, 4 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
  • हजारीबाग में कोरोना संक्रमित 3 ,2 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
  • धनबाद में कोरोना संक्रमित 2
  • गिरिडीह में कोरोना संक्रमित 1
  • सिमडेगा में कोरोना संक्रमित 2, 1 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
  • कोडरमा में 1 कोरोना संक्रमित
  • देवघर में 2 कोरोना संक्रमित
  • पलामू में 3 कोरोना संक्रमित
  • गढ़वा में 1 कोरोना संकम्रित

एक ओर जहां रिम्स के अत्याधुनिक सुविधा वाले ट्रामा सेंटर को स्टेट कोरोना आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जा रहा है, वहीं हर जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाये जा रहे हैं. अब तो सभी CHC यानी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को भी हर तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन उल्लंघन कर होटल में चल रही थी पार्टी, प्रशासन ने की कार्रवाई

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d