BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी: IndiGo और SpiceJet का नया ऑफर, केवल 877 रुपये में करें हवाई यात्रा

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
खुशखबरी: IndiGo और SpiceJet का नया ऑफर, केवल 877 रुपये में करें हवाई यात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. बेहद ही कम बजट में हवाई सफर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके पास स्पाइसजेट और इंडिगो के ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका है. प्राइवेट सेक्टर की इन दोनों एयरलाइंस ने नये साल में घरेलू विमान यात्रियों के शानदार ऑफर्स की पेशकश की है.

स्पाइसजेट बुक बेफिकर सेल के जरिए 899 रुपये में हवाई यात्रा का मोका दे रहा है. इंडिगो ने भी नये साल की अपनी पहली द बिग फैट इंडिगो सेल की शुरुआत कर दी है. इस सेल के तहत इंडियो हवाई यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमत केवल 877 रुपये रखी है. 22 जनवरी तक यह ऑफर है.

स्पाइसजेट का बुक बेफिकर सेल ऑफर 13 जनवरी से शुरू हुआ था और यह भी 22 जनवरी तक चलेगा. स्पाइसजेट के इस खास ऑफर को जो शख्स 22 जनवरी तक टिकट बुक करा लेगा उस पर एक अप्रैल 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 के बीच यात्रा कर सकते हैं. यानी अगर आप अप्रैल से सितंबर के बीच कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए सबसे अच्छा है. या फिर अगर आप लंबे समय से कहीं जाने की प्लानिंग को टाल रहे हैं तो अप्रैल से सितंबर के बीच यात्रा का शानदार मौका है.

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि यात्री एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के टिकटों के लिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी ने इस सेल के तहत कुछ अन्य आकर्षक बेनिफिट्स देने की भी घोषणा की है. एयरलाइन प्रत्येक ग्राहक को प्रति फ्लाइट बेस फेयर की बराबर राशि का एक मुफ्त वाउचर भी दे रही है. हालांकि, यह वाउचर अधिकतम 1,000 रुपये का हो सकता है. इसके अलावा बेफिक्र सेल के तहत एयरलाइन यात्रा से 21 दिन पहले तक टिकटों की एक बार नि:शुल्क रिश्डयूलिंग और कैंसलेशन की सुविधा भी दे रही है.

स्पाइसजेट के इस ऑफर के तहत मिले टिकट वाउचर का इस्तेमाल आप 28 फरवरी 2021 तक कर सकते हैं. एक बात ध्यान रखने की है कि ये वाउचर सिर्फ घरेलू उड़ानों पर ही लागू होगा. इस वाउचर को कम से कम 5,550 रुपये की बुकिंग पर इस्तेमाल करके 1,000 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है. कोरोना महामारी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी ये खास ऑफर लाई है.

इंडिगो की लेटेस्ट सेल ऑफर में खरीदे गए टिकटों से एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है. इंडिगो की बिक्री ऑफर बुकिंग अवधि के दौरान सभी चौनलों के माध्यम से की जा सकती है. एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि यह ऑफर एक अप्रैल, 2021 और 30 सितंबर, 2021 के बीच की अवधि में यात्रा के लिए कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है. एयरलाइन ने यह नहीं बताया है कि बिग फैट सेल ऑफर के तहत सीटों की संख्या कितनी होगी. Indigo ने कहा कि इस ऑफर को ट्रांसफर नहीं कर सकते, दूसरे से बदल नहीं सकते और यह इनकैशेबल भी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गांव की महिलाएं बना रहीं धमाल मचाने वाला देशी साबुन, मल्टीनेशनल कंपनियों को देंगी टक्कर

Next Post

झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द की कल से होने वाली सहायक अभियंता नियुक्ति की परीक्षा

Next Post
नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द की कल से होने वाली सहायक अभियंता नियुक्ति की परीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d