BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार की नीति और नीयत अच्छी, जनता की सेवा है सरकार का लक्ष्य : सीएम

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
सरकार की नीति और नीयत अच्छी, जनता की सेवा है सरकार का लक्ष्य : सीएम

सरकार की नीति और नीयत अच्छी, जनता की सेवा है सरकार का लक्ष्य : सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सीएम ने बुढ़मू के चकमें में लगुना टेक्सटाइल प्लांट समेत तीन प्लांट का शिलान्यास किया

  • 3 इकाई की स्थापना 20 हजार युवाओं को रोजगार से आच्छादित करेगा

  • वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी लड़कियों को व 20 प्रतिशत लड़कों को मिलेगी

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि सरकार की नीयत और नीति दोनों अच्छी है. यहां कुशल मानव संसाधन हैं. इसके बदौलत झारखंड में निवेशक आ रहे हैं. वर्तमान सरकार यहां के युवाओं को बढ़ते क्रम में रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हो रही है. झारखंड में गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्माण कर उसे निर्यात करना है, क्योंकि किसी भी राज्य व देश की अर्थव्यवस्था को यह काफी हद तक निर्धारित करता है. सीएम गुरुवार को रांची के बुढ़मू स्थित चकमें में लगुना टेक्सटाइल प्लांट के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे.

सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का किया प्रयास

2014 के बाद राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास सरकार ने किया. यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से आच्छादित करने के अथक प्रयास हुए. इस प्रयास को अमलीजामा पहनाने के लिए 2015 में उद्योग स्थापना के लिए कई नीतियां बनाई गई. बुढ़मू में तीन उद्योग इकाइयों का शिलान्यास हो रहा है, इससे क्षेत्र के 20 हजार हुनरमंद युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार मिलेगा. यही नहीं आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में अन्य यूनिट को प्रारंभ किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार लोग अपने ही गांव में रोजगार से आच्छादित होंगे. टेक्सटाइल और फुटवियर के क्षेत्र में झारखंड को हब बनाना है. वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में आगे चल रहे बंगला देश से आगे एक लंबी लकीर खींचनी है. यह सब सरकार यहां की जनता के सहयोग से जरूर पूरा करेगी.

वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी युवतियों को

सीएम ने कहा कि झारखंड में लगातार वस्त्र उद्योग की इकाइयों की स्थापना हो रही है, जिसमें सरकार का ध्यान नारी सशक्तिकरण पर है. यही वजह है कि युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी झारखंड की युवतियों व 20 प्रतिशत नौकरी युवाओं को मिलेगी. बुढ़मू में प्रारंभ हो रहे वस्त्र उद्योग के लिए प्रशिक्षण प्राप्त 600 बच्चियों को उद्योग भवन निर्माण नहीं होने तक कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा किशोर एक्सपोर्ट और यूरो सेफ्टी यूनिट की आधारशिला रखी जा चुकी है. क्षेत्र के 50 एकड़ भूमि पर इन तीन प्लांट के अतरिक्त करीब 10 यूनिट प्रारंभ करने की योजना पर कार्य हो रहा है, जिससे बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. आप सभी यूं ही सरकार को सहयोग करते रहें. हम आपकी समृद्धि के वाहक बनेंगे. हर गरीब परिवार को रोजगार व स्वरोजगार देना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है.

झारखंड के बने कपड़े राज्य का बढ़ाएंगे मान

यहां के हुनरमंद और ईमानदार मानव संसाधन की वजह से ही लगातार निवेशक निवेश कर रहे हैं. वस्त्र उद्योग में बने कपड़े यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड समेत अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा. आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त युवा पूरी ईमानदारी और लगन से काम करें. ताकि यहां के बने कपड़े और हुनरमंद युवाओं की कला राज्य का मान दुनिया में बढ़ा सके.

इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक जीतू चरण राम, उद्योग सचिव केरवि कुमार, लगुना के प्रबंधक सर्वजीत घोष व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरोपी भूतत्ववेत्ता के खिलाफ अब तक खान विभाग ने नहीं की कार्रवाई

Next Post

मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग

Next Post
मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग

मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d