BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगे सरकार: TMC

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगे सरकार: TMC

देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगे सरकार: TMC

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में जहां देश एक साथ कोरोना वायरस की जंग लड़ रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल और केंद्र के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में प्रवासियों की ट्रेनों की एंट्री को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा और आरोप लगाया कि उनकी सरकार प्रवासियों की ट्रेनों को राज्य में आने से रोक रही है, जो कि एक तरह से अन्याय है. अमित शाह के इस पत्र के बाद अब टीएमसी ने पलटवार किया है. राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गृ​ह मंत्रालय पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वह देश के सामने गलत तथ्य रख रहा है. उन्होंने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए.

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गृह मंत्रालय पर हमला करते हुए कहा, भारत का गृह मंत्रालय गहरी नींद से उठ गया है. गृह मंत्रालय को अभी तक इस बात की खबर नहीं लगी है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कितने प्रवासियों को अपने राज्य में बुलाया है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय अभी तक जैसे सो रहा था वैसे ही सो सकता है. आप कभी ममता बनर्जी की तरह नहीं बन सकते. डेरेक ओ ब्रायन ने गृह मंत्रालय पर आरोप लगाया कि संकट की इस घड़ी में वह नफरत और कट्टरता की राजनीति खेलना चाहता है.

डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर आरोप लगाया कि लॉकडाउन को गलत तरीके से लगाया गया, जिसका परिणाम प्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जितने भी प्रवासियों की मौत हुई है उसका जिम्मेदार कौन है. उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन से पहले किसी भी राज्य से परामर्श नहीं किया, जिसके कारण स्थिति इतनी विकट हो गई. गृह मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार पर प्रवासी कामगारों को वापस न लाने का आरोप लगा रहा है ज​बकि 80,000 से अधिक कार्यकर्ता घर लौट चुके हैं.

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की नी​यत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को तो इतने सारे पत्र लिख दिए लेकिन कर्नाटक को कुछ भी नहीं बोला गया, ज​बकि कर्नाटक के सीएम ने प्रवासी मजदूरों के आंदोलन को रोक दिया. यूपी में श्रम कानूनों को खत्म कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गांधीनगर अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई

Next Post

कांग्रेस ने 12547 प्रवासी श्रमिकों की सूची मुख्य सचिव को सौंपी

Next Post
कांग्रेस ने 12547 प्रवासी श्रमिकों की सूची मुख्य सचिव को सौंपी

कांग्रेस ने 12547 प्रवासी श्रमिकों की सूची मुख्य सचिव को सौंपी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d