BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी बैंकों को 20000 करोड़ दे सकती है सरकार

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आज करेंगी अभियान की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश के सरकारी बैंकों को वित्त मंत्रालय बड़ी राहत देने की तैयारी में है. बैंकों की आर्थिक सेहत को दुरुस्त करने के लिए वित्त मंत्रालय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंकों को पूंजी समर्थन उपलब्ध करा सकता है.

दरअसल, सरकार की ओर से संसद के बीते सत्र में पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए 20,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी गई है. संसद ने 2020-21 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग के पहले बैच के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.

सरकारी बैंकों की सुधरेगी सेहत?

खबरों के मुताबिक रेग्युलेटरी कैपिटल की अनिवार्यता को पूरा करने के लिए अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में बैंकों को ये पूंजी उपलब्ध कराई जा सकती है. क्योंकि बैंकों के दूसरी तिमाही के नतीजों से ये साफ हो जाएगा कि किस बैंक को रेग्युलेटरी कैपिटल की जरूरत है और उसी के अनुरूप पुनर्पूंजीकरण बॉन्ड जारी किए जाएंगे.

वहीं सरकारी बैंकों को चालू वित्त वर्ष के दौरान इक्विटी और बॉन्ड के जरिये पूंजी जुटाने को पहले ही शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है. गौरतलब है कि सरकार ने बजट 2020-21 में पब्लिक सेक्टर बैंकों में पूंजी डालने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया था. लेकिन अब हालात को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला क्रिकेटरों के राष्ट्रीय चयन पैनल की प्रमुख बनीं नीतू डेविड

Next Post

इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

Next Post
इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d