रांची: झारखंड में कैबिनेट ने वर्ष 2020 में सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों में सार्वजनिक व अन्य अवकाश को मंजूरी दी. इसके तहत 21 राजपत्रित और 14 कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश होंगे. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, मुहर्रम 30 अगस्त और विजयादशमी 25 अक्तूबर को रविवार होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया है.
छुट्टियों की लिस्ट…
महाशिवरात्रि- 21 फरवरी, होलिका दहन- 9 मार्च, होली-10 मार्च, सरहुल-27 मार्च, रामनवमी-2 अप्रैल, महावीर जयंती -6 अप्रैल, गुड फ्राइडे- 10 अप्रैल, आंबेडकर जयंती-14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा-7 मई, ईद-उल-फितर-25 मई, बकरीद-1 अगस्त, जन्माष्टमी- 12 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त, करमा पूजा-29 अगस्त, गांधी जयंती -2 अक्तूबर, महाअष्टमी/महानवमी-24 अक्तूबर, मिलाद-उन-नबी- 30 अक्तूबर, दीपावली-14 नवंबर, सूर्य षष्ठी छठ (सांय अर्ध्य)-20 नंवबर, गुरुनानक जयंती- 30 नवंबर और क्रिसमस-25 दिसंबर.
कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश: सोहराय-13 जनवरी, मकर संक्रांति-15 जनवरी, वसंत पंचमी- 30 जनवरी, संत रविदास जयंती-9 फरवरी, मजदूर दिवस-1 मई, गणेश चतुर्थी-8 जून, रथ यात्रा-23 जुलाई, हुल दिवस-30 जून, रक्षा बंधन-3 अगस्त, विश्वकर्मा पूजा-17 सिंतबर, शारदीय नवरात्र (कलश स्थापना)- 17 अक्तूबर, दशहरा (महासप्तमी)-23 अक्तूबर, भाईदूज/चित्रगुप्त पूजा- 16 नवंबर, छठ (प्रात: अर्ध्य)- 21 नवंबर.