BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ने WhatsApp पर लगाया टैक्स, सड़कों पर उतरे लोग

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in समाचार
सरकार ने WhatsApp पर लगाया टैक्स, सड़कों पर उतरे लोग
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया के सभी देशों में भारत से कहीं ज्यादा इंटरनेट यूजर्स मौजूद हैं. अकेले भारत में ही इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 63 करोड़ से भी अधिक है. ऐसे में अगर भारत सरकार सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दे तो क्या हालत होगी!

इंडिया में तो नहीं लेकिन अरब देश के लेबनान में सरकार ने व्हाट्सअप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दिया है. सरकार के इस कदम से लोग सड़कों पर उतर आएं हैं. इन दिनों लेबनान में बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

देश के कई हिस्सों में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई है. लेबनान सरकार की योजना थी कि वह प्रत्येक व्यक्ति की दिन की पहली व्हाट्सएप कॉल पर 20 सेंट यानि महीने में 150 रुपये का टैक्स लगाएगी.

जानकारी के मुताबिक लेबनान सरकार इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है और यही वजह है कि इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए लेबनान सरकार ने देश की जनता पर कई नए टैक्स लगाने का फैसला किया. जिसमें व्हाट्सएप कॉल पर टैक्स लगाने का फैसला भी शामिल था.

इसके साथ ही सरकार ने वैट, गैसोलीन पर भी टैक्स बढ़ा दिया. जिससे लोग सरकार से गुस्सा हैं. और वह सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर आए हैं. वहीं लेबनान की जनता सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रही है. इतना ही नहीं साथ ही साथ सत्ता परिवर्तन की मांग भी कर रही है. लेबनान की राजधानी बेरुत में इन विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई और अब यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल चुके हैं.

हालांकि विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने बढ़े हुए टैक्स के फैसले को वापस ले लिया है, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई इलाकों में सड़कें जाम हो गई हैं और लोग देशभक्ति गीत गाते हुए सड़कों पर जमा हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टिकट मिला तो लडूंगा विधानसभा चुनाव : सुनील

Next Post

राजनीतिक साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल में डाला गया : तेजस्वी

Next Post
राजनीतिक साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल में डाला गया : तेजस्वी

राजनीतिक साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल में डाला गया : तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d