BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सरकार अपना वादा 5 साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि 1 साल में: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य के बागी तेवर कम नहीं हो रहे हैं. वे ‘सड़क पर उतरने’ वाले अपने बयान पर आज भी कायम हैं. उन्होंने आज एक बार फिर दोहराया कि अगर कांग्रेस जिन मुद्दों को अपने वचन पत्र यानी घोषणा पत्र में शामिल की थी, उसे अगर लागू नहीं करती है तो हमें सड़क पर उतरना होगा.

सिंधिया ने आज ग्वालियर में कहा, ‘मैं जनता का सेवक हूं. जनता के मुद्दों के लिए लड़ना मेरा धर्म है. हमें सब्र रखना होगा. जिन मुद्दों को हमने अपने वचन पत्र में शामिल किया है, उन्हें पूरा करना ही होगा. अगर ऐसा नहीं होगा तो हमें सड़क पर उतरना ही होगा.’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादत्य सिंधिया के बीच तल्खी कम नहीं हो रही है. हाल ही में किसानों की कर्जमाफी और गेस्ट टीचर के मुद्दे पर दोनों आमने-सामने दिखे. सिंधिया ने कांग्रेस का घोषणापत्र लागू नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की बात तक कही थी.

कल यानी रविवार को कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री गोविंद सिंह ने सिंधिया को नसीहत देते हुए कहा था कि वह पार्टी के सीनियर नेता हैं. उन्हें सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

गोविंद सिंह ने कहा था कि जो कोई सड़क पर उतरना चाहते हैं, उतर सकते हैं. सरकार अपना वादा पांच साल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि एक साल में. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जो काम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी को सौंपा है, वह काम कांग्रेस के नेताओं को नहीं करनी चाहिए.

गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) को पूरा लागू नहीं करती है तो वह सड़कों पर उतरेंगे. सिंधिया के बयान उस बयान (किसानों की कर्जमाफी नहीं होने पर सड़क पर उतरूंगा) पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीधा जवाब देते हुए कहा, ‘तो उतर जाएं’.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Next Post

सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Next Post
सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d