गिरती विधि व्यवस्था व महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा का धरना
रांची:- राज्य में बढ़ते आपराधिक घटनाओं, खासकर महिलाओं पर बढ़ रहे हिंसक बालात्कार की घटनाओं और सरकार द्वारा अपने तंत्र का दुरुपयोग कर उक्त मामले के जिम्मेवार अपराधियों को गिरफ्तार करने की जगह , आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज रांची में राजभवन के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता महिला मोर्चा, व प्रदेश भाजपा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.
यह धरना प्रदर्शन ओरमांझी में 4 दिनों पूर्व युवती की हुई निर्मम हत्या व अबतक उसका सिर नहीं खोजपाने और दोषियों को गिरफ्तार करने में विफल रही हेमन्त सोरेन सरकार के विरोध में किया गया था. मौके पर भाजपा के पूर्व मंत्री और राँची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने के मामले में आम लोगो को प्रताड़ित कर रही है. राज्य में गठबंधन सरकार बनते ही दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ . उन्होंने ओरमांझी में हुई घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा.
वहीं भाजपा विधायक समरी लाल ने कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ायी है. राज्य में विशेषकर राजधानी में दुष्कर्म और अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इस धारणा के माध्यम हम लोग इस सरकार और इसकी पुलिस को चेतावनी दे रहे हैं कि वो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार कर नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगी. पुलिस दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करे .
वही भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा राज्य में आए दिन बलात्कार जैसी घटना होती रहती है किंतु राज्य सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगता.

