BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेल के संदर्भ में केरल के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है सरकार : एमके राघवन

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in Uncategorized
रेल के संदर्भ में केरल के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है सरकार : एमके राघवन

रेल के संदर्भ में केरल के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है सरकार : एमके राघवन

Share on FacebookShare on Twitter

केरल: कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि सरकार भारतीय रेल का निजीकरण कर रही है जिससे लाखों कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं.

वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के एमके राघवन ने यह दावा भी किया कि सरकार रेल के संदर्भ में केरल के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है.

उन्होंने कहा कि इस सरकार में रेलवे के निजीकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं जो सही नहीं है. राघवन ने कहा कि सरकार को रेलवे की संपत्तियों को बेचने से परहेज करना चाहिए. द्रमुक के एस एस पलानीमणिकम ने आरोप लगाया कि सरकार उस रेलवे का निजीकरण रही है जो भारत की पहचान है.

उन्होंने कहा कि बजट से पहले सरकार को सांसदों की बैठक बुलानी चाहिए थी ताकि लोग रेलवे के संदर्भ में सुझाव देते. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने रेलवे स्टेशनों के पहले से साफ-सुथरे होने का उल्लेख किया और कहा कि सरकार ने भारतीय रेल में सुधार को लेकर कई कदम उठाए हैं.

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार रेलवे का निजीकरण करने जा रही है? सुप्रिया ने कहा कि अगर ऐसा है तो फिर लाखों कर्मचारियों के भविष्य के सामने संकट खड़ा हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि मुंबई लोकल में सुधार के लिए सरकार को ज्यादा ध्यान देना चाहिए. चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने रेलवे में लंबित भर्तियों का मुद्दा उठाया और कहा कि भर्ती नहीं करना जनविरोधी कदम है.

उन्होंने कहा कि रेलवे बजट को आम बजट के साथ मिलाने का फैसला गलत था और फिर से अलग रेलवे बजट का प्रावधान किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवैसी ने कहा, दिल्ली हिंसा को सम्प्रदायिक दंगा कहना मजाक होगा

Next Post

DVC के कमांड एरिया में बिजली संकट पर विस में हंगामा

Next Post
DVC के कमांड एरिया में बिजली संकट पर विस में हंगामा

DVC के कमांड एरिया में बिजली संकट पर विस में हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d