BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डबल इंजन की सरकार ने झारखंड का बेड़ा गर्क किया: शत्रुघ्न सिन्हा

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in Uncategorized
डबल इंजन की सरकार ने झारखंड का बेड़ा गर्क किया: शत्रुघ्न सिन्हा

डबल इंजन की सरकार ने झारखंड का बेड़ा गर्क किया: शत्रुघ्न सिन्हा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेड़ो में पार्टी प्रत्याशी सनी टोप्पो के लिए वोट की अपील की. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं. खुद के बीजेपी छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने जनहित में बोलने की कीमत चुकाई है. व्यक्ति से बड़ा पार्टी, पार्टी से बड़ा देश और देश से बड़ा कुछ नहीं होता है.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अहंकार और दंभ में नोटबंदी देश में लागू की गई. इसके चलते देश की हालत खराब हुई है बेरोजगारी बढ़ी और फैक्ट्रियां बंद हुई हैं कांग्रेस नेता ने कहा कि अब चुनाव बनाम चुनौती का समय है. कालाधन लाने के नाम पर नोटबंदी हुई, लेकिन कितना कालाधन वापस आया. किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है जीएसटी ने व्यवसायियों और व्यापारियों की कमर तोड़ दी देश और राज्य सरकार ने मिलकर झारखंड का बेड़ा गर्क कर दिया देश में सिर्फ ट्रॉल उद्योग फल-फूल रहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा कि इस सरकार में बहुत भय लगता है ऑटो उद्योग में 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है रेलवे भी घाटे में चल रहा है. प्याज का दाम रिकॉर्ड तोड़ रहा है लेकिन बीजेपी जनता को मुख्य मुद्दे से भटकाने में जुटी है. उन्होंने कहा कि ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को. अगर काम अच्छा नहीं होगा, तो उसकी निंदा होगी. ईवीएम को लेकर लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में ईवीएम का भी खेल हो सकता है इसलिए चौकन्ना रहने की जरूरत है लोग कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में भी ईवीएम का खेल हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीरा यादव के कार्यकाल में क्षेत्र का हुआ तेजी से विकास: मनोज तिवारी

Next Post

कुंदन पाहन की जमानत याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज की

Next Post
कुंदन पाहन की जमानत याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज की

कुंदन पाहन की जमानत याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d