BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान सरकार ने PSGPC से छीना श्री करतारपुर साहिब का प्रबंधन

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
पाकिस्तान सरकार ने PSGPC से छीना श्री करतारपुर साहिब का प्रबंधन
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर (पंजाब): श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से पाकिस्तान सरकार ने छीन लिया है. श्री करतारपुर साहिब का प्रंबधन अब ईटीपीबी (Evacuee Trust Property Board) के नौ अधिकारियों को सौंप दिया है. बता दें कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोला था. वहीं ईटीपीबी का गठन पाकिस्तान ने विभाजन के बाद किया था.

पाकिस्तान सरकार द्वारा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को ‘प्रोजेक्ट बिजनेस प्लान’ घोषित कर दिया है. गुरुद्वारा करतारपुर के प्रबंधन के लिए जिस नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, उसमें पीएसजीपीसी के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है. गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की मर्यादायों में इन नौ अधिकारियों का दखल बढ़ जायेगा.    
जानकारी के अनुसार इमरान खान की सरकार ने तीन नवंबर को एक अधिसूचना जारी की. इस अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान सरकार की आर्थिक मामलों की कमेटी ने इसका मसौदा तैयार किया था. जिसके अंतर्गत गठित की गई कमेटी का गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के प्रशासनिक नियंत्रण के साथ-साथ रख-रखाव का अधिकार होगा.
इस कमेटी को पीएमयू करतारपुर साहिब नाम दिया गया है. यह एक स्व-वित्तपोषण निकाय होगी. बता दें कि बीते वर्ष बने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन भारत की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी ने किया था. वहीं इमरान खान ने पाकिस्तान की ओर से कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. कोरोना की वजह से भारत सरकार ने मार्च महीने से कॉरिडोर को बंद कर रखा है. 

गुरुद्वारा प्रबंधन की सभी बैठकों में मौजूद रहते है ईटीपीबी के अधिकारी

पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों साहिबान के रख-रखाव के लिए वर्ष 1996 में पीएसजीपी का गठन किया गया था. एसजीपीसी ने पाकिस्तान सरकार की इस घोषणा का कड़ा विरोध किया था. पीएसजीपीसी के गठन के बाद एसजीपीसी का पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब में दखल पूरी तरह बंद हो गया था.

पीएसजीपीसी के गठन के बाद भी ईटीपीबी का गुरुद्वारा साहिब के संचालन में पूरा दखल था. ईटीपीबी पीएसजीपीसी के अध्यक्षों व कार्यकारणी सदस्यों को मोहरा बनाकर गुरुद्वारा साहिबान का अप्रत्यक्ष रूप से संचालन करती रही है. गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों को लेकर पीएसजीपीसी जितनी भी बैठकें करती रही है, उसमें ईटीपीबी के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद होते है. पीएसजीपीसी के अध्यक्षों व कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति भी ईटीपीबी द्वारा की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामाजिक समरसता बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं: संजय सेठ

Next Post

पूर्व मुख्‍य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस

Next Post
पूर्व मुख्‍य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस

पूर्व मुख्‍य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d